परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया से बड़ी खबर आ रही है जहाँ किरण देवी नामक वार्ड संख्या 10 से वार्ड सदस्य ने बड़हरिया के चर्चित भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाई है। बड़हरिया प्रखंड पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में मांग की है इस मामले की तुरंत जांच हो। मामला कुछ इस तरह का है किरण देवी नामक वार्ड संख्या 10 में सरकारी योजना के अंतर्गत पीसीसी सड़क बनाने का कार्य हुआ है।इसके लिए भाजपा के महामंत्री अनुरंजन मिश्रा बार -बार किरण देवी से 50 हजार रुपया रंगदारी मांग रहे है। और नही देने पर अंजाम भी भुगतने की बात कह रहे है। इसके साथ-साथ भाजपा नेता तरह-तरह की धमकी भी दे रहे है। और उनके द्वारा ये बात भी बोला जा रहा है कि कोई भी काम अब इस वार्ड में नही होने दूंगा। मैं भाजपा के बहुत बड़ा नेता हूँ ।और प्रदेश से लेकर केंद्र में मेरी सरकार है।सिवान में भाजपा का कमान मैं ही सम्भालता हूँ। सरकार मेरे जैसे नेताओं से ही चलता है। मैं जो चाहूंगा वही करूँगा।मेरे प्रभाव में प्रखंड व अंचल से लेकर थाने तक एवं जिलास्तर तक के पदाधिकारी सब मेरे है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…