Categories: Barharia Siwan News

बड़हरिया: कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व में निखार व वैचारिक दृढ़ता के लिए प्रशिक्षण आवश्यक- नंदप्रसाद चौहान

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया सदर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर यमुनागढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गौतम की अध्यक्षत में आयोजित की गयी. इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पं दीनदयाल उपाध्याय व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री नंदप्रसाद चौहान, पंचायतीराज के जिला संयोजक दीनानाथ पटेल, वर्ग प्रशिक्षक देवेंंद्र गिरी, केदार प्रसाद, शिवलाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सुनील चंद्रवंशी, सुरेश पांडेय,अरविंद श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, लालबाबू तिवारी आदि सभी बीजेपी नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर पूर्व महामंत्री श्री चौहान ने कहा है का बीजेपी की रीति-नीति व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य व कार्यकर्ताओं की वैचारिक दृढ़ता के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक है.उन्होंने बीजेपी को एक लोकतांत्रिक व अनुशासित तरीके से चलने वाला संगठन है. वहीं वर्ग प्रशिक्षक देवेंद्र गिरी ने कहा कि स्वस्थ नेतृत्व के लिए कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास आवश्यक है. इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेश गिरी, विनोद पांंडेय, प्रेमप्रकाश सोनी, वीरेंंद्र साह, जितेंद्र सिंह पटेल, नरेंद्र पर्वत, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, उमाशंकर सिंह, धनंजय मिश्र, सुनील साह, जितेंद्र साह, अजित साह, मनोज जी के साथ ही सभी पंचायतों के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026