Categories: Barharia Siwan News

बड़हरिया : कोरोना टास्क फोर्स की बैठक में टारगेट पूरा नहीं पर चिंता का इजहार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में  बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता व एसडीओ रामबाबू बैठा वरीय पदाधिकारी सह एडीएम आयुष आनंद की उपस्थिति में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आपातकालीन बैठक की गयी.बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के विभिन्न आयामों पर चर्चा की. टीका लगाने की गति त्वरित करने को लेकर प्रखंड की 30 पंचायतों में प्रतिदिन 1800 लोगों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रणनीति तय की गयी. इ मौके पर एसडीओ रामबाबू बैठा ने कहा लक्ष्य के अनुरूप  टीकाकरण की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है.

एडीएम आयुष आनंद ने कहा कि लक्ष्य के अनुरुप अधिकाधिक लोगों को जागरुक कर आधार के साथ रजिस्ट्रेशन कराकर 45 वर्ष आयुवर्ग के सभी लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाकर टीकाकरण कराया जायेगा.इस मौके पर बीइओ शिवशंकर झा, एमो कौसर जमाल, एसडीपीओ केशव सुमन, बीएओ रवि शुक्ला, बीएसओ कृष्ण कुमार मांझी, एकाउंटेंट सुभाषचंद्र महतो,बीआरपी शर्मानंद शर्मा,समन्मयक डॉ श्यामदेव यादव,विजयलाल प्रसाद, डीलर संघ अध्यक्ष वीरेंद्र गिरि के अलावे पंचायत सचिव, लेखापाल, तकनीकी सहायक,कार्यपालक सहायक, कृषि समन्मयक, किसान सलाहकार, विकास मित्र आदि मौजूद है

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026