परवेज अख्तर/सिवान: रमजान को अल्लाह से अपने रिश्तों को और मजबूत करने का महीना माना गया है। इस महीने में कुरान पढ़ने, नमाज अदा करने, रोजा रखने के अलावा जकात और फितरा का विशेष महत्व माना गया है। उक्त बातें मौलाना नुरूद्दीन अंसारी ने कही। कहा कि इस महीने में इस्लाम को मानने वाले ज्यादातर लोग रोजे रखते हैं। इस महीने को बहुत पाक माना जाता है। रमजान के महीने में पैगंबर मोहम्मद के जरिए कुरान की आयतों को उतारा गया था।
इसलिए इस माह को कुरान का महीना भी कहा जाता है। माहे रमजान में अधिक से अधिक नेक काम करने का चलन है। कहा कि जकात का तात्पर्य दान करने से होता है। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम के लिए जकात अदा करना जरूरी बताया गया है। जकात में हर मुसलमान को अपने पूरे साल की बचत का 2.5 फीसदी हिस्सा जरूरतमंद को दान करने के लिए कहा गया है। इस माह में जितना ज्यादा जकात करता है। उसके घर में उतनी ज्यादा बरकत आती है। रमजान माह में फितरा की रकम गरीबों बेवाओं व यतीमों को दी जाती है। ताकि ईद के दिन किसी के हाथ खाली न रहें।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…