Barharia Siwan News

बड़हरिया में सीएसपी लूटकांड मामले में चार अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सीवान : सोमवार को बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी से हुई लूट मामले में संचालक नासिर अहमद के आवेदन पर मंगलवार को चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि सोमवार की दोपहर चार की संख्या में नकाबपोश अपराधी बैंक में प्रवेश कर सभी कर्मियों तथा करीब दर्जनों ग्राहकों को हथियार के बल बंधक बना लिए तथा कैशियर से ढाई लाख रुपये लूट कर हथियार दिखाते हुए फरार हो गए।

इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इस घटना में पुलिस सख्त हो गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। मौके पर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गए। इस घटना की जानकारी होने पर एसपी अभिनव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

घटना के 24 घंटा बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस अपराधियों की पहचान उसकी गिरफ्तारी को ले संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी जारी है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026