भगवानपुर हाट: ट्रेन से गिरने से महिला का पैर कटा, इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट महाराजगंज-मशरख रेलखंड पर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर रेलवे हाल्ट के समीप मंगलवार की शाम ट्रेन से उतरते वक्त गिरने से एक महिला यात्री का दोनों पैर कट गया। उसे इलाज के लिए स्वजन पटना एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के टोला माघर पोखरा निवासी श्रीकांत महतो की पत्नी विद्यावती देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के पति श्रीकांत महतो ने बताया कि उनकी पत्नी विद्यावती देवी अपनी पुत्री सुनीता देवी के साथ सिवान किसी मुकदमा में पैरवी के लिए गई हुई थी। लौटने के क्रम में दोनों सिवान से ट्रेन से घर लौट रही थी। इस क्रम में करीब सात बजे ट्रेन सुल्तानपुर हाल्ट पर रुकी जहां सबसे पहले उनकी पुत्री ट्रेन से उतरी। अभी विद्यावती देवी उतर ही रही थी कि ट्रेन खुल गई जिससे वह गिर पड़ी जिससे उनका दोनों पैर कट गया। इसकी सूचना मिलते ही विद्यावती देवी को इलाज के लिए सिवान एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। उसका इलाज पटना एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह शव को अस्पताल से घर लाया गया है तथा घटना की सूचना थाना को दी गई। शव का पोस्टमार्टम स्थानीय थाना कराएगा या जीआरपी इसी आशंका में शव को घर पर रखा गया है। मुखिया ने बताया कि इस घटना की सूचना जीआरपी को दे दी गई है।

विद्यावती देवी की मौत पर गांव में शोक का माहौल :

पटना से बुधवार की सुबह जैसे ही विद्यावती देवी का शव गांव पहुंचा स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। पुत्री सुनीता देवी रो-रोते बेहोश हो जा रही थी, उसे आसपास की महिलाएं संभाल रहीं थी। वहीं इस घटना के बाद मृतका के दरवाजे पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी स्वजन को ढाढ़स बंधा रहे थे। जिला पार्षद बबीता देवी एवं मोमेंद्र राय, मुखिया सुभाष सिंह, अंगद मिश्र, मनीष कुमार आदि लोग स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मुखिया द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल तीन हजार रुपया कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत उपलब्ध कराया गया तथा बच्चों के लिए फल आदि मुहैया कराया गया। ज्ञात हो कि मृतका के दो पुत्र एवं चार पुत्री है। बड़ा पुत्र अजय कुमार अरुणाचल प्रदेश में मजदूरी करता है, वहीं छोटा पुत्र रंजन कुमार साउथ अफ्रीका में काम करता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024