Categories: पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बदल रहा ठिकाना, जानिए कहां जा रहे CM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ठिकाना बदल रहा है। वह एक बार फिर अपने पुराने आवास में जाएंगे। उनका आवास 7 सर्कुलर रोड बंगला में जल्द शिफ्ट होने वाले हैं। बता दें कि उनका सामान बीते एक माह से वहां रखा जा रहा। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री इसी सप्ताह दूसरे घर में जा सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की पहले दिल्ली जाने की भी बात चल रही है।

सूत्रों की मानें तो इलाज के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे और दिल्ली से लौटने के बाद वो 7 सर्कुलर रोड बंगला) में शिफ्ट होंगे। बता दें कि वह 7-सर्कुलर रोड बंगला में पहले भी रह चुके हैं। फिलहाल सीएम आवास का कार्य निर्माण चल रहा। वह जब 7-सर्कुलर रोड बंगला वाले आवास को छोड़ कर गए थे, तो बाद में इसे मुख्य सचिव के नाम से अलॉट कर दिया गया था।

वहीं दीपक कुमार के जाने के बाद 7 सर्कुलर रोड आवास किसी को आवंटित नहीं किया गया और इसे फिर से सजाया गया है. कोलकाता से विशेष रूप से घास मंगा कर मैदान में लगाई गई। इस बंगले का निर्माण कार्य जारी है। जिसे फिर से सजाया जा रहा। सीएम जल्द ही यहां शिफ्ट करेंगे। हालांकि कब तक करेंगे अभी इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इस महीने के आखिरी तक वह यहां शिफ्ट कर जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024