मैरवा

सिवान में पिकअप चालक की निर्मम हत्या पर बवाल, लाठी चार्ज

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के एक पिकअप चालक की हत्या बुधवार की रात अपराधियों ने सिर कुचलकर और गला रेत कर दी। इसके बाद अपराधियों ने उसके शव को पास के गांव स्थित बरासो नहर के किनारे फेंक दिया। घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह हुई। मृतक की शिनाख्त हरपुर गांव के नितिन कुमार उर्फ नागेंद्र कुमार राम के रूप में होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मैरवा धाम पर मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग पर नागेंद्र के शव को रखकर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने के प्रयास में लगी रही, लेकिन एसपी को बुलाए जाने की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े रहे। इसी बीच एएसपी कांतेश मिश्रा पुलिस दल के साथ जामस्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझा कर जाम हटाने को कहा, लेकिन आक्रोशित नहीं माने जिस पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ देर के लिए लाठी चार्ज कर सभी को खदेड़ दिया। लाठी चार्ज के दौरान दर्जनभर लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने नागेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से दो मोबाइल और एक जूता बरामद किया है। बताते हैं कि मैरवा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी मोहन राम के पुत्र नीतीन कुमार उर्फ नागेंद्र राम (24) बुधवार कि देर शाम 8 बजे पेट में दर्द होने पर घर से पास ही स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के लिए गया था। दवा लेने के बाद वह मैरवा धाम चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अंडा खरीदकर खाया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024