Categories: छपरा

छपरा: धर्मांतरण बिल लाए बिहार सरकार अन्यथा साधु संत करेंगे आंदोलन: संत रविदास

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के चंदेश्वर मोड़ के पास धर्म जागरण समन्वय विभाग की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रमंडलीय प्रचारक व धर्म जागरण समन्वय समिति के विभाग प्रमुख संत रविदास मौजूद रहे। मौके पर आरएसएस प्रांतीय सह सांस्कृतिक प्रमुख शीला नाथ सिंह,भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, दुर्गेश कुमार गुप्ता, नंदन बाबा, दिनेश कुशवाह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। मौके पर संत रविदास जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भारत का सबसे बड़ा संगठन है, आज संघ में करोड़ों स्वयं सेवक भारत के कोने-कोने में राष्ट्रप्रेम और देश भक्ति की अलख जगा रहे हैं। धर्म जागरण समन्वय विभाग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ही घटक संगठन है, जो कि पूरे भारत वर्ष में हिन्दुत्व के प्रचार प्रसार का कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना महाराष्ट्र में डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की। मात्र पांच-सात स्वयंसेवकों के साथ संघ की शाखा का प्रारंभ हुआ और आज संघ अपने करोड़ों स्वयं सेवकों के साथ देश ही नहीं वरन विदेशों में भी भारत माता की राष्ट्र भक्ति की अलख जगा रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन को रोकने का प्रयास किया जाय एवं जो सनातन धर्म से अन्य किसी धर्म को अपना लिया है। उनको पुन: अपने धर्म यानी सनातन धर्म में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाय।सरकार धर्मांतरण बिल लाए अन्यथा साधु संत आंदोलन करेंगे। वही धर्म जागरण समन्वय समिति के विभाग प्रमुख का स्थानांतरण दरभंगा हुआ है उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024