परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के बीआरसी कार्यालय पर सोमवार को रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव की अध्यक्षता में रसोइया संघ की बैठक हुई। बैठक में रसोइया संघ ने हड़ताल सफल होने पर अपना बैनर लेकर बीआरसी से आंदर बाजार होकर नारा लगाते हुए रघुनाथपुर मोड़ पर पहुंच मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर 23 जनवरी को पटना मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। रसोइया संघ के समर्थन में दरौली के पूर्व विधायक सह माले नेता विधायक सत्यदेव राम, प्रमुख मीना देवी, प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर,रामनाथ खरवार, सुगाति देवी, ज्ञानती देव, विद्यावती देवी, उर्मिला देवी,कमल कुंवर, रामबहादुर यादव सहित सैकड़ों रसोइया उपस्थित थी। ज्ञात हो कि बिहार राज्य रसोईया संघ के सयुक्त आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को ले रसोइया संघ सात जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…