होम

बड़ी खबर

ताज़ा खबरें

सीवान

गोपालगंज

छपरा

? Live TV

जिला

मौसम अलर्ट ! बिहार के 15 जिले कोल्ड डे की चपेट में, येलो अलर्ट जारी

पटना : बिहार के 15 जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए पटना समेत इन 15 जिलों में कोल्ड डे ( COLD DAY ) का अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के दक्षिण मध्य भाग पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है।

इस वजह से अगले 24 घंटों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में पीला(येलो) अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अलावा पूर्णिया में कोल्ड डे घोषित किया गया है। गौरतलब है कि दो दिन लगातार अधिकतम तापमान के सामान्य से चार या इससे अधिक डिग्री तक कम होने की स्थिति में मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे की घोषणा की जाती है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से अगले 24 घंटे तक लोगों को कड़ाके की ठंड से बचने की सलाह दी गई है। फारबिसगंज में ठंड की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां ठंड की स्थिति पिछले 24 घंटे में और भी गंभीर हो गई है। रविवार को भी जिले में भारी ठंड की स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भागलपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में पांच डिग्री सेल्सियस बना रहा।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में आंशिक सुधार होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। भारी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान में आंशिक सुधार रहेगा। सूबे में पूर्वा हवा का प्रभाव है। राज्य भर में हल्का मध्यम कोहरा रहेगा। सूबे में बादलों के छाए रहने की स्थिति से कई जगहों पर धूप नहीं निकल रही है। लगातार मौसम की ऐसी स्थिति बने रहने से अधिकतम पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है। हालांकि अब पारे के इससे नीचे आने के आसार नहीं है।

धूप न निकलने से बढ़ी कनकनी

पटना और पूर्णिया समेत अन्य जिलों में भारी ठंड से जनजीवन पर असर पड़ा है। रविवार होने की वजह से अधिकतर लोग ठंड से बचने की जुगत में रजाई में दुबके रहे। अधिकतर लोग गर्म पानी का सेवन कर रहे हैं। धूप न निकलने की स्थिति में ब्लोअर और हीटर ही ठंड काटने का सहारा बना है। पिछले 24 घंटे में पटना और गया में दशमलव अंकों में अधिकतम तापमान ऊपर आया है जबकि भागलपुर और पूर्णिया में एक से डेढ़ डिग्री तक पारा ऊपर चढ़ा है। पटना, पूर्णिया और भागलपुर में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। गया में न्यूनतम पारा एक डिग्री सुधरा है।

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का तापमान    शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना                                     16.9 – 9.2
गया                                      17.2 – 6.4
भागलपुर                                  20.5 – 11.3
पूर्णिया                                   19.6 – 8.8

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024

सिवान: शरारती तत्वों ने बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका पत्थर, एक यात्री घायल

परवेज अख्तर/सिवान: बरौनी से लखनऊ को जाने वाली 15203 एक्सप्रेस ट्रेन पर बुधवार की रात्रि…

August 21, 2024

सलाहपुर: सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर भगवानपुर गांव नहर के पास बुधवार…

August 21, 2024

सिवान: पिस्टल के साथ युवती का फोटो प्रसारित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में हथियार लहराना और हथियार के साथ फोटो खींच इंटरनेट मीडिया पर…

August 21, 2024