परवेज अख्तर/सिवान: बीती रात एमएचनगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला पंचायत के सिनई टोला में नकाबपोश डकैतों ने एक टेंट कारोबारी के घर से लाखों की संपत्ति लूट ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहस्वामी झूलन साह (पिता स्व. विश्वनाथ साह) अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के अलग-अलग कमरों में सो रहा था तभी, घर के दक्षिण दिशा से रात 12 बजे के करीब मकान के पीछे से लगभग 17-18 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश डकैत प्रवेश गए। सबसे पहले भगिन पतोह प्रियंका देवी (पति अरुण साह) व बच्चों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अन्य कमरों में सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को उठा कर बंधक बना लिया।
फिर आराम से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गृहस्वामी झूलन साह को हथियार दिखा कर डकैतों ने सभी जानकारियां हासिल कर मकान के कमरों में रखे सूटकेस व अटैची तोड़ गहने व रुपए की लूटपाट की। गृहस्वामी झूलन साह ने बताया कि नगदी 25 हजार, 6 लाख के गहने व 60 हजार के साउंड मशीन को डकैतों ने लूट लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद डकैत घर के सभी सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंद कर फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद एक कमरे में बंद गृहस्वामी ने खिड़की से आसपास के लोगों को आवाज दी। जानकारी मिलने के बाद जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…