दरौली: हवन पूजा के साथ हुई भगवती प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के ओईनी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में 21 जून से चल रहे भगवती प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को हवन पूजा के साथ हो गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। महायज्ञ के दौरान यज्ञाचार्य सच्चिदानंद मिश्र, सह आचार्य हरीश चंद्र दुबे, करण कुमार चौबे, वेदव्यास मिश्रा, आरआर शास्त्री वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा कराया गया। आचार्य सच्चिदानंद मिश्र ने बताया कि किसी भी यज्ञ में भाग लेने से जन्म जन्मांतर के पाप कर्म नष्ट होते हैं और मनोकामनाएं शीघ्र ही पूर्ण होती है।

महायज्ञ को सफल बनाने में यजमान ओमप्रकाश सिंह, ठाकुर सिंह, डा. राजकुमार सिंह, शंभू सिंह, शिवजी सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। ज्ञात हो कि इस मंदिर में मां पार्वती की मूर्ति खंडित हो गई थी जिसे निजी और ग्राम वासियों के सहयोग से जगदंबा को पुनर्स्थापित करने का निर्णय लिया गया था और इसके लिए 21 जून को कलश यात्रा के साथ भगवती प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इस मौके पर शिवम सिंह, राहुल सिंह, बलवंत सिंह, गोलू सिंह, सुंदरम सिंह, आदित्य सिंह, दीपांशु सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024