दारौंदा: झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से तीन लाख की संपत्ति जली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के रगड़गंज में गुरुवार की शाम शार्ट सर्किट से एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से अनाज, कपड़ा समेत करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रगड़गंज निवासी उमाशंकर महतो के परिवार के सदस्य गुरुवार की शाम अपने काम में व्यस्त थे। तभी उनकी झोपड़ीनुमा घर में शार्ट सर्किट से आग पकड़ लिया। अभी स्वजन कुछ समझ पाते पछुआ हवा तेज होने के कारण आग विकराल रूप धारण कर लिया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अग्निशमन विभाग की गाड़ी के साथ पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। अब आग पर काबू पाया जाता है कि झोपड़ी में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया। पीड़ित उमाशंकर महतो ने बताया कि पुत्री की शादी मई महीने में होने वाली थी जिसकी तैयारी चल रही थी। शादी के लिए खरीदे गए सारा सामान इस अगलगी में जलकर राख हो गया। खाने के लिए भी कुछ भी नहीं बचा है। घटना की सूचना दारौंदा अंचल एवं थाने को दी है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार को अब तक कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024