परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव में शनिवार की शाम ससुराल आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के भुसांव निवासी राजेश महतो का पुत्र दीपक कुमार (22) बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक अपने ससुराल बड़कागांव आया था जहां पूर्व से ही उसकी पत्नी थी। शनिवार की शाम वह छत का पंखा लटका रहा था, तभी पंखा में करंट आ गया। करंट लगने से वह घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बसंतपुर अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…