परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग गांवों में रविवार की सुबह छापामारी कर मोबाइल व बैट्री चोरी के आरोपित सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी दहेज प्रताड़ना का आरोपी भाभोपाली निवासी वीरेंद्र सिंह है। वहीं दूसरा गिरफ्तार व्यक्ति जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मिथुन कुमार साह है। मिथुन साह ने यमुनागढ़ स्थित जुल्फिकार अहमद उर्फ मीठू बाबू टीवीएस एजेंसी से 2 अक्टूबर, 18 को बैट्री एवं मोबाइल चोरी तथा 4 सितंबर को सुरहिया गांव निवासी आजाद अली के मोबाइल दुकान में मोबाइल चोरी मामले में अपनी संलिप्तता पुलिस के समक्ष स्वीकार की। पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओं में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए रविवार को उसे जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…