परवेज अख्तर/सिवान :
होली के दिन बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवकीगंज गिरिधरपुर में आपसी रंजिश को लेकर पड़ोस के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के उदंत राय के बंगरा के लोगों से जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट की घटना में नवकीगंज गिरधरपुर के स्व विश्वनाथ चौधरी के पुत्र बाबूराम चौधरी व बाबूराम चौधरी का दिव्यांग पुत्र जितेंद्र चौधरी गंभीर रुप से घायल हो गए. सोमवार को शाम को हुई इस मारपीट की घटना में गंभीर रुप से पिता-पुत्र को ग्रामीणों ने सीएचसी, बड़हरिया पहुंचाया. जहां डॉक्टरों में घायलों की नाजुक हालत देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया.
दिव्यांग जितेंद्र चौधरी की हालत नाजुक बनी हुई है. इस संबंध में घायल बाबूराम चौधरी ने बड़हरिया थाने में आवेदन देकर गोपालगंज जिले के थावा थाना क्षेत्र के संतोष सिंह, नागेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंदन सिंह सहित सात लोगों को आरोपित किया है. साथ ही, उन्होंने सोने का चैन छीनने का आरोप लगाया है. वहीं उदंत राय के बंगरा के लोगों ने थावे थाना में बाबूराम चौधरी, जितेंद्र चौधरी आदि को आरोपित करते हुए आवेदन दिया. मारपीट के कारणों का पता नहीं चल सका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…