Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहेज को ले पति ने पत्नी को जलाया, स्थित गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के पचरहठा गांव में शुक्रवार की दोपहर नवविवाहिता प्रियंका देवी को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शरीर पर केरोसिन डाल जला दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने विवाहिता प्रियंका देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर वह जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। वहीं पीड़िता ने सदर अस्पताल में बयान दिया कि उसे उसके पति ने जलाया और घर के बाहर ससुर और सास मौजूद थीं। इधर सदर अस्पताल के बर्न केयर यूनिट में पंखा नहीं होने के कारण पीड़िता गर्मी से बेहाल रही। बता दें कि छपरा जिला के गड़खा थाना क्षेत्र के मइकी कोटवा गांव निवासी मुन्ना साह की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचरहठा गांव निवासी पलटन साह के साथ मई 2017 में हुई थी। तभी से दहेज लोभियों द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी, इसी को लेकर घायल प्रियंका के पिता मुन्ना साह ने कई बार बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर पंचायती की, फिर भी दहेज दरिंदे नहीं माने। उन्होंने 2 मई को जीबी नगर थाना पहुंचकर अवर निरीक्षक शशिकांत तिवारी अपनी पुत्री की जान बचाने की गुहार लगाते हुए उसके ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाने के पदाधिकारी द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं होने पर इससे निर्भीक के ससुराल वालों ने प्रियंका के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग के हवाले कर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि पूर्व में आवेदन मिलने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर पूर्व में अवर निरीक्षक शशिकांत तिवारी को आवेदन मिली है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाने पहुंचे घायल प्रियंका के पिता मुन्ना साह एवं परिजनों ने यह आरोप लगाया कि दो मई को दिए गए आवेदन पर अगर पुलिस कार्रवाई की होती तो आज मेरी पुत्री दहेज दानवों के द्वारा आग के हवाले नहीं की जाती।

अस्पताल में पंखा न होने से तड़पती रही महिला

सदर अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम यह रहा कि शुक्रवार को जब गंभीर रूप से जली पीड़िता प्रियंका को बर्न केयर यूनिट में लाया गया तो वहां पंखा गायब था। पीड़िता गर्मी से तड़प रही थी और उसे देखने वाले भी कोई नहीं थे। इस कारण वह कराहती रही। उसके साथ आए परिजन भी गर्मी से बेहाल दिखे तथा अस्पताल की कुव्यवस्था को कोसते रहे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024