Gopalganj News in Hindi

चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण डीएवी स्कूल में समाप्त

गोपालगंज: विधानसभा चुनाव को लेकर थावे प्रखण्ड स्थित डीएवी स्कूल में शनिवार के दिन पी वन का प्रशिक्षण समाप्त हो गया। जिले के सभी प्रखण्ड से आए चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।शनिवार को पहली सीटिंग में 1083 पी वन ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।वही दूसरी सीटिंग में भी 916 पी वन ने चुनाव के वारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित चुनाव कर्मियों को इवीएम मशीन कनेक्शन ,मॉक पोल,मशीन सीलिंग औऱ वास्तविक मतदान आदि के बारे में जानकारी दी गई।इसके साथ ही विभिन तरह के प्रपत्रों को भरने के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान चुनाव कर्मियों से मशीन का कनेक्शन व सीलिंग की प्रक्रिया स्वयं कराई गई। प्रशिक्षण के दौरान मार्गदर्शिका और बुकलेट का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत फिड बैक प्रश्नावली एवम प्रमाण पत्र भरवाया गया। प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों ने अपना मतदान भी किया। चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण संजय श्रीवास्तव, रवि कुमार वर्मा,महमद अलीशेर, धुपेन्द्र प्रसाद ,जितेंद्र पांडेय ,उमर शबनम व एजाजुल हक आदि ट्रेनरों द्वारा दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026