गोपालगंज: बरौली हाई स्कूल के मैदान में चूनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के स्मृति ईरानी ने आज रामप्रवेश रॉय के पक्ष में अपना आँचल फैला कर लोगों को वोट देने का आग्रह किया तथा लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब लालटेन का जमाना नही है एल ई डी का जमाना हैं। पहले जब बेटा घर से गाड़ी ले कर निकटता था तो बेटा और गाड़ी दोनो का घर आने की उम्मीद नहीं रहती थी। जब से केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार आई है तब से जनता पूरे चैन की जिंदगी जी रहे है ।
वही राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा कि पिछले सरकार में हमारी मां बहनों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से सभी हमारी मां बहनो को शौचालय बनावकर मां बहनो को सम्मान दिया है। विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए ईरानी ने कहा कि बिहार के जनता ने जब इन पर विश्वास किया तो इन लोगो ने अपना तिजोरी भी भारी और गरीबों की चिंता छोड़ अपने परिवार और रिश्तेदारों को भला किया लेकिन अब ऐसा नही होगा क्योंकि जनता इनके बातो में अब नही आने वाली है। ईरानी ने लोगो से आग्रह किया कि 3 नवम्बर को अपना बहुमूल्य वोट रामप्रवेश रॉय को देकर फिर से विधानसभा में भेजे ताकि फिर से जनता के अपने हकों के लिए अपना अधिकार प्राप्त करे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…