Gopalganj News in Hindi

परिवार नियोजन: 14 दिन होम क्वॉरेंटाइन पूरा कर चुके प्रवासियों को मिलेगा कंडोम

  • जिले में शुरू की गई पहल
  • डोर टू डोर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दिया जाएगा कंडोम
  • पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर घर-घर जाकर किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण

गोपालगंज: वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच भी परिवार कल्याण कार्यक्रम को निरंतर संचालित किया जा रहा है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए गोपालगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अच्छी पहल की शुरुआत की गई है। अब 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन पूरा कर चुके प्रवासियों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण किया जाएगा। डोर टू डोर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पोलियो के सुपरवाइजर द्वारा 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन पूरा कर चुके प्रवासियों को कंडोम दिया जाएगा। कंडोम सिर्फ उन्हीं को दिया जाएगा जो 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन पूरा कर चुके हैं।

परिवार नियोजन के प्रति करेंगे जागरूक

केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक अमित कुमार ने बताया डोर टू डोर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पोलियो अभियान के सुपरवाइजरो के द्वारा प्रवासियों को परिवार नियोजन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही योग्य लाभार्थियों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण भी किया जाएगा।

इन शहरों को छोड़ दूसरे जगह से आने वाले प्रवासी जाएंगे होम क्वॉरेंटाइन

दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन में रखने के लिए श्रेणी का बंटवारा किया गया है। अब सूरत, अहमदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, दिल्ली, मुंबई , फरीदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु से आने वाले प्रवासियों को ही संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा तथा अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों को 14 दिन होम को क्वॉरेंटाइन रखा जाएगा। प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में रख कर उन्हें 14 दिनों तक प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसको लेकर पोलियो के सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । प्रशिक्षण के दौरान ही सुपरवाइजरो को बीच कंडोम बॉक्स उपलब्ध कराई गई है। जो गृह भ्रमण के दौरान प्रवासियों के बीच वितरण किया जाएगा।

पल्स-पोलियो अभियान के तर्ज पर की जाएगी जांच 

डीपीएम धीरज कुमार ने बताया प्रवासियों के घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण अभियान पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर चलाया जाएगा। 14 दिन परीक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा प्रवासियों के घरों में जाकर व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

चस्पाया जाएगा होम क्वॉरेंटाइन का पोस्टर

14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहने वाले व्यक्तियों के घर के बाहर होम क्वॉरेंटाइन का पोस्टर चस्पाया जाएगा। उन्हें होम क्वॉरेंटाइन संबंधी पम्पलेट भी उपलब्ध कराई जाएगी। पर्यवेक्षक द्वारा 14 दिन तक चिपकाए गए पोस्टर पर तिथि सहित हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024