परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बाबूहाता बाजार में गुरुवार की शाम में कुछ लोगों ने फायरिंग कर बाजार में दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद बाजारवासी व स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव का सुनील ठाकुर गोपालगंज गया था। इसकी भनक लहलादपुर के लोगों को लग गई थी और वे बाबूहाता बाजार पर एकत्रित हो गए थे। जैसे ही सुनील ठाकुर बाबूहाता बाजार पहुंचा लहलादपुर के 15-20 लोगों ने उसे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनील ने एक दुकान में छिपकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर बाबूहाता बाजार में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के शाहपुर के लोग और मांझा थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव के कुछ लोगों के बीच मंगलवार की रात विवाद हुआ था। समाचार प्रेषण तक पुलिस नहीं पहुंची थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…