Categories: पटना

बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता को गोलियों से भूना, भागने लगे तो दौड़ाकर पकड़ा; फिर सिर में मारी तीन गोलियां

नालंदा: जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के गोकुलपुर ओपी अंतर्गत बोधनगर से सटे बजरंगी मोड़ पर शनिवार को भाथा गांव निवासी 52 वर्षीय चन्द्रशेखर प्रसाद यादव की हत्या गोलियों से भूनकर कर दी गई। वह अपनी ससुराल साहपुर में रहते थे। वे चीनी रोग (मधुमेह) से पीड़ित थे, इसलिए प्रत्येक सुबह टहलने आते थे। हत्या साहपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर पूरब की गई। घटना के वक्त बोध नगर के एक निजी स्कूल के बच्चे भी टहलने के लिए जा रहे थे। पूर्व पैक्स अध्यक्ष नरेश सिंह भी घूमने निकले थे, लेकिन किसी ने बदमाशों को नहीं पहचाना।

बताया गया कि चन्द्रशेखर प्रसाद यादव तेजी से टहल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने एक गोली मारी तो वे भागने लगे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया औऱ सिर में चार गोलियां मार दीं। इसके बाद तीनों बदमाश रहुई की तरफ भाग निकले। बताया गया कि बदमाश बाइक से आए थे। कुछ लोगों की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि चार बदमाश थे।

चंद्रशेखर यादव की हत्या राजनीतिक प्रतिशोध में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं, गांव में या ससुराल में उनसे किसी का कोई विवाद नहीं था। वे लंबे अरसे से राजद से जुड़े हुए थे और सक्रिय कार्यकर्ता थे। ससुराल में संपत्ति हाथ लगी थी। इस कारण वे ससुराल में ही रहते थे। चन्द्रशेखर प्रसाद के सबसे छोटा पुत्र बिहार शरीफ में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है।

मृतक के स्वजन का आरोप है कि हत्या होने की जानकारी ओपी पुलिस को पहले से होगी। क्योंकि पुलिस टीम अहले सुबह से तैयार थी। आरोप लगाने के पीछे स्वजन तर्क दे रहे हैं कि पुलिस टीम घटना की सूचना हमलोगों को दिए बिना ही शव को उठा कर बिहारशरीफ लेकर चली गई। ओपी अध्यक्ष अवधेश कुमार ने इस आरोप को गलत बताया। कहा, विधि व्यवस्था की समस्या के मद्देनजर शव उठाकर ले जाया गया। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है।

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने घटना स्थल पर जाकर जांच की। घटना स्थल के निकट रहे पूर्व पैक्स अध्यक्ष से भी मिलकर जानकारी ली गई। बच्चों से भी पूछा गया, लेकिन बदमाशों को पहचाने से सभी ने इनकार किया है। ओपी पुलिस मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में लगे कैमरे की से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024