परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मानिकछापर गांव में मां बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में उसी गांव के 7 लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही पीड़ित थाना क्षेत्र के मानिकछापर गांव निवासी जयश्री शर्मा ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मंगलवार को मैं शौच करने जा रहा था। तभी मेरे ही पट्टीदार पंकज शर्मा सहित सात लोग रास्ते में ही मेरे साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने आई मेरी मां रामसती देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिए एवं मेरे जेब से 2 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं उन्होंने अपने आवेदन में झगड़े का कारण रास्ते का विवाद बताया है। पुलिस ने जयश्री शर्मा के दिए आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…