मैरवा

सरकार के आदेश का धज्जियां उड़ा रहें है मैरवा के बैंक

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले मैरवा प्रखण्ड के कबीरपुर बाजार में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण का ब्रांच जहां की केवल आस-पास के गावँ के निम्न बर्ग के किसान और ब्यवसाई बर्ग के लोगों का खाता है। यहां महिलायों की अधिक भीड़ होती है।बैंक के कर्मियों के बर्ताव की बात की जाय तो बैंककर्मी अपने ग्राहक से ऐसे बात करतें है जैसा कि लगता है कि ग्राहक ने बैंक में कदम रख कोई बड़ा गुनाह कर दिया हो। जब एक खाता धारक ने केंद सरकार द्वारा प्रायोजित के सी सी ऋण योजना के बारे में पूछा तो बैंक कर्मियों ने उसे बैंक से बाहर करने की धमकी देने लगे। जब सभी ग्राहकों ने इसका विरोध किया तो बैंक के कैशियर ने बताया कि मैनेजर अभी एक महीने के अवकाश में है। अभी कुछ नही हो सकता। तथा कैशियर ने बताया कि हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता आपलोगों को जो करना हैं करें।कबीरपुर उत्तर ग्रामीण बैंक के कर्मियों के इस रवैये से आए दिन ग्राहक और कर्मियों की तू तू मैं होते रहती है। भारत सरकार का सपना हर ब्यक्ति को बैंक के सपनो को खंडित करता कबीरपुर का यह बैंक अपने ही कर्मियों के इस रवैये से उपेक्षित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026