परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के हरिलाल साह के घर शनिवार की रात में सिलेंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। अगलगी में एक बच्ची समेत चार लोग झुलस कर घायल हो गए। बताया जाता है कि हरिलाल साह के घर का रसोई गैस का चूल्हा खुला छूट गया था। शनिवार की रात हरिलाल साह के पुत्र अरुण साह की पत्नी संगीता देवी (22) चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई तो अचानक आग लग गई। आग पूरे कमरे में फैल गई और वह झुलस गई। उसे बचाने के क्रम में उसके पति अरुण साह, देवर अभिमन्यु साह एवं पांच वर्ष की बेटी आराध्या आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों का इलाज बड़हरिया के एक निजी क्लीनिक में कराया गया। गंभीर रूप से झुलसी संगीत देवी और पुत्री आराध्य कुमारी की स्थित गंभीर है जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…