गोपालगंज: सोमवार को बच्चो के विवाद में हुए खुनी संघर्ष में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी है। वही इस मामले में 7 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक 45 वर्षीय मुजाहिदीन अंसारी है। घटना नगर थाना के भीतभैरवा कोइरी टोला गांव की है। बताया जाता है की सोमवार को बच्चो के खेल खेल में विवाद हुआ था। मामला नगर थाना क्षेत्र के भीतभैरवा कोइरी टोला वार्ड 14 की है। जहा बच्चो के आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 7 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की इस घटना में एक ही परिवार के मुजाहिदीन अंसारी, मकसूद आलम, जैनम खातून, हैदर अली, सबरन अली, अरमान अली, रिजवाना खातून घायल है।
घायलों में मुजाहिदीन अंसारी की स्थिति नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान मुजाहिदीन अंसारी की मौत हो गयी। पीड़ित परिजनों के मुताबिक दबंगों द्वारा आए दिन इस गांव के लोगो के साथ मारपीट किया जाती है। ताकि गांव के लोग आरोपी से डर कर रहे। कल सोमवार को भी बच्चो के विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के सात लोगों पर लाठी डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान गोरखपुर ले जाने के क्रम में 45 वर्षीय मुजाहिदीन अंसारी की मौत हो गयी जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…