गोपालगंज: विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने एक महिला पर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में सिर फूट जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जगदीशपुर गांव निवासी एक महिला अपने घर के आंगन में स्नान कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति वहां पहुंच गया तथा उससे छेड़खानी करने लगा।
विरोध करने पर महिला पर उसने कुदाल से हमला कर दिया गया। इस हमले में सिर फूट जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल महिला के पति ने अपने ही गांव के निवासी नित्यानंद कुम्हार उर्फ चोखा के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…