Categories: गुठनी

गुठनी: देवरिया को 3-1 से पराजित कर पटना ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित मिथिलेश तिवारी की स्मृति में आयोजित खुदीराम बोस अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को पटना बनाम देवरिया (यूपी) टीम के बीच खेला गया। इस दौरान पटना की टीम ने देवरिया को 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व प्रमुख अवधेश गुप्ता ने गुब्बारा छोड़ व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के पहले हाफ में पटना की टीम ने एक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़ता दिला दी। वहीं दूसरे हाफ में पटना की टीम ने दो गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिला ली।

देवरिया की टीम ने खेल के अंतिम क्षण में एक गोल दागकर अपनी टीम के हार के अंतर को कम कर दिया। इस प्रकार पटना की टीम 3-1 से विजयी घोषित की गई। अतिथियों द्वारा पहले उपविजेता का पुरस्कार देवरिया टीम के कप्तान सद्दाम खान को शील्ड प्रदान किया गया। उसके बाद खिलाड़ियों के बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके विजेता टीम पटना टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस मौके पर अतिथियों में आंदर प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश यादव, दरौली प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि संजय मिश्र, उदयराज, विनोद चौधरी, चंद्रमा प्रसाद, हरिश्चंद्र जायसवाल, कदम रसूल उर्फ मुंशी मियां, कुंज तिवारी, मनोज गुप्ता, लवकेश शुक्ल सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026