Categories: हाजीपुर

हाजीपुर: केंद्रीय टीम ने धान की फसल का किया निरीक्षण

हाजीपुर: भारत सरकार के चावल विकास निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. सुमित मिश्र दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत हाजीपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों में जाकर श्रीविधि, तनावरोधी, जीरो ट्रांसप्लांट आदि विधि से धान की बुआई का निरीक्षण किया। हालांकि अधिकांश कृषि योग्य भूमि में जलजमाव के कारण वे ठीक से निरीक्षण नहीं कर पाए। इस संबंध में सहायक कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि संयुक्त निदेशक डॉ. मिश्र ने हाजीपुर प्रखंड के दिग्घी पूर्वी, सेंन्दुआरी, बिदुपुर के रहिमापुर, वैशाली के फुलाढ़ चंवर में धान की खेती का निरीक्षण किया।

इस दौरान कई चंवर में पानी में डूबी फसलों को देखा। कई चंवर पूर्णतया जलमग्न दिखे, जिससे धान की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं किसान नारायण सिंह, संजय कुमार, मुकेश कुमार, रामजी सिंह, पप्पू सिंह से बातचीत कर विभिन्न विधि से धान बुआई के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुझाव दिए। सहायक कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि संयुक्त निदेशक निरीक्षण की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024