हाजीपुर: जिले के सदर थाना क्षेत्र के शुभई में मंगलवार की सुबह में सांप के डंसने से एक छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में इसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन यहां से पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही कुछ देर के अंदर छात्रा की मौत हो गई। इस संबंध में शुभई के रहने वाले मुकेश कुमार राय ने बताया कि मृत बच्ची 12 वर्षीय पूजा कुमारी है, जो स्थानीय सूरज भगत की बेटी है।
इसके घर के चारों तरफ जलजमाव है और पीछे में पानी के बीच में जंगल झाड़ है। मंगलवार की सुबह में बच्ची को अचानक सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां से डॉक्टरों ने इसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को मुजफ्फरपुर ले गए। यहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तो परिजनों में कोहराम मच गया और सबका रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…