Categories: हाजीपुर

हाजीपुर: बाढ़ पीड़ितों के लिए सात जगहों पर सामुदायिक किचन शुरू

हाजीपुर: स्थानीय प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए महनार में कुल सात जगहों पर सामुदायिक किचेन की शुरुआत की गई है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ित सैकड़ों परिवारों को प्रतिदिन दो समय का भोजन प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एसडीओ ने सामुदायिक किचेन के संचालन की जिम्मेवारी महनार के सीओ को सौंपी है।

महनार के सीओ रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि महनार के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए मध्य विद्यालय कैलाबाद,हसनपुर उत्तरी पंचायत में उच्च विद्यालय हसनपुर,दक्षिणी पंचायत के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया टोला हसनपुर,अलीपुर हट्टा पंचायत के लिए मध्य विद्यालय मजलिशपुर,फतेहपुर कमाली के लिए मध्य विद्यालय देशराजपुर,बहलोलपुर के लिए मध्य विद्यालय बहलोलपुर में सामुदायिक किचेन की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि महनार प्रखंड की हसनपुर दक्षिणी पंचायत में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए उक्त पंचायत को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। सीओ ने बताया कि हसनपुर दक्षिणी पंचायत में लगभग 16 सौ परिवार बाढ़ प्रभावित हैं। अलीपुर हट्टा पंचायत में लगभग 500 एवं फतेहपुर कमाली में 200 परिवार बाढ़ प्रभावित हैं। बालक उच्च विद्यालय महनार में दियारा क्षेत्र से आए पशुपालकों के लिए पशु चारे की व्यवस्था भी अलग से की जा रही है।

इस बीच गंगा नदी का पानी धीरे-धीरे नीचे उतरने से बाढ़ स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। दूसरी ओर,वाया नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि और इस कारण नहर के ओवरफ्लो होने के कारण महनार प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे स्थिति गंभीर होती जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026