Categories: हाजीपुर

हाजीपुर: जेपी सेतु पर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

हाजीपुर: सोनपुर दीघा के बीच गंगा नदी पर निर्मित जेपी सेतु के पाया संख्या -19 के समीप बुधवार को किसी अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। थोड़ी देर के लिए वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।

मौत की सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए आसपास के दर्जनों लोग वहां एकत्र हो गए थे। शव की पहचान नहीं हो सकी। मृत 50 वर्षीय अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पहलेजा ओपी प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पहलेजा ओपी प्रभारी ने बताया कि जेपी सेतु के पाया संख्या 18- 19 के बीच किसी अज्ञात वाहन के धक्का मार देने से लगभग 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई है। उसके शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026