Categories: हाजीपुर

हाजीपुर: सोनपुर के सबलपुर बंगाली टोला में गोली मारकर हत्या

हाजीपुर: सोनपुर थाने के सबलपुर पछियारी पंचायत के गंगा नदी उस पार दियारा क्षेत्र के बंगाली टोला में बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर हुई, मारपीट में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। गोली युवक की छाती में लगी बतायी गई है। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। दो पक्षों के बीच पहले से चल रहे आपसी विवाद एवं टकराव व प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम देना बताया गया है।

घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक लगभग 19 वर्षीय राजवल्लम कुमार सोनपुर थाने के सबलपुर पछियारी पंचायत के गंगा नदी उस पार दियारा क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी देवनाथ सिंह का पुत्र बताया गया है। सूचना मिलते ही एसआई संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसडीपीओ अंजनी कुमार ने बताया कि मृतक लगभग 19 वर्षीय राजवल्लम कुमार सोनपुर थाने के सबलपुर पछियारी पंचायत के गंगा नदी उस पार दियारा क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी देवनाथ सिंह का पुत्र है।

गोली युवक के छाती में लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। दो पक्षों के बीच पहले से चल रहे आपसी विवाद एवं टकराव में प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। वहीं एसआई संजय सिंह ने बताया कि शव को ं पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजने की कार्रवायी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024