परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बडहरिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सोमवार को हुई भूमि विवाद में मारपीट में तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पहली घटना थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा योगी टोला में हुई। मारपीट में एक पक्ष की गयासुद्दीन तथा उनकी पत्नी असगरी खातून घाय हो गई। घायल ग्यासुद्दीन के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें गांव के ही खुर्शेद अहमद, जावेद अहमद, सलाउद्दीन अहमद, सेराजुल मियां सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मकान के बरामदा बनाने को लेकर हुई। इस मारपीट में अब्दुल हक, अकबरी खातून, अमीररूल हक, कुमैरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अब्दुल हक के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…