Barharia Siwan News

बड़हरिया और दारौंदा प्रखंड में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के बड़हरिया और दारौंदा प्रखंड में शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए गए। बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर पंचायत के पहाड़पुर बाजार में शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदलाल राम की अध्यक्षता में किसान चौपाल लगाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, प्रमाणित बीज वितरण, सामुदायिक नर्सरी, वर्मी कंपोस्ट, पक्का वर्मी बेड, कृषि यांत्रिकरण, डीजल अनुदान, पीएम सम्मान निधि योजना, पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को अवगत कराया। साथ हीं उपज एवं आमदनी को दोगुना करने से संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराते हुए किसानों को कई आवश्यक गुर सिखाए और इसका भरपूर लाभ लेने के लिए किसानों से अपील की। मौके पर एटीएस सतीश सिंह, पौधा सरंक्षण पदाधिकारी रवि शुक्ला, मुखिया कफील अहमद, पूर्व मुखिया सीताराम पासवान, ओमप्रकाश पांडेय, आदर्श पांडेय, रविन्द्र पांडेय, शंकर यादव, गौतम बाबा, जितेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, आशुतोष सिंह आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024