Categories: पटना

होटल में चल रही बर्थडे पार्टी में छलक रहे थे जाम, पुलिस के आते ही गर्लफ्रेंड को छोड़ फरार हुआ प्रेमी

पटना: होटल में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान जाम छलक रहे थे। इतने में शास्त्रीनगर पुलिस को खबर मिल गयी। पुलिस ने आरजी होटल में छापा मारा तो एक युवती, होटल मैनेजर व शिवपुरी निवासी प्रिंस कुमार पकड़ा गया, जबकि छापेमारी के दौरान युवती का ब्वॉयफ्रेंड तरुण कुमार (अनीसाबाद, पंजाबी कॉलोनी) खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा। युवती ने भी भागने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ी गयी।

मौके से पुलिस ने केन बीयर और युवती के बैग से आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बीते गुरुवार की रात गर्दनीबाग के यारपुर की रहने वाली युवती के बर्थडे पर पार्टी चल रही थी। होटल को भी उसी ने बुक करवाया था। बाकायदा कमरे की सजावट करवायी गयी थी। युवती की सहेलियां भी बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। वहीं उसका ब्वॉयफ्रेंड भी कुछ समय बाद आया।

केक कटने के बाद सहेलियां और अन्य दोस्त निकल गये। युवती और उसका ब्वॉयफ्रेंड अकेले थे। इसी बीच दोनों केन बीयर पीने लगे। पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तो युवती शराब के नशे में मिली। पुलिस उसके ब्वॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है।

पुलिस से उलझ गयी युवती

छापेमारी के दौरान युवती पुलिस से ही उलझ गयी। उसने छापेमारी करने गये अफसरों से ही सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। बातचीत के क्रम में ही पुलिस को लगा कि युवती नशे में है। इसके बाद थाने पर लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच करवायी गयी।

11 बजे से ही चल रही थी पार्टी

11 बजे से ही होटल में शराब पार्टी चल रही थी। जबकि शाम के साढ़े सात बजे वहां छापेमारी की गयी। इस बीच युवती की सहेलियां और दोस्त वहां पहुंचे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने सरप्राइज पार्टी अपने दोस्तों को दी थी। वह खुद बीएएसी में पढ़ने के साथ ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024