परवेज अख्तर/सिवान : जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी नवीन कुमार आर्य ने पचरुखी प्रखंड के नथनपुरा निवासी इंद्रदेव सिंह पटेल को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठनारायण सिंह के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से जदयू सिवान का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इंद्रदेव पटेल के जदयू के जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बता दें कि दो दिन पूर्व जदूय की कार्यसमिति की बैठक में स्थाई जिलाध्यक्ष की मांग की गई थी। इसके बाद राज्य स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों ने इसकी चर्चा प्रदेश में की। इसके बाद इंद्रदेव पटेल को स्थाई तौर पर जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक श्यामबहादुर सिंह, हेमनारायण साह, रमेश सिंह कुशवाहा, कविता सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह,मुर्तजा अली कैसर, मंसूर आलम, अब्दुल करीम रिजवी, विशंभर सिंह,जिप अध्यक्ष संगीता यादव, जयराम चौधरी, निकेश चंद्र तिवारी, लालबाबू प्रसाद, युवा जदयू अध्यक्ष सोहन राम, प्रभुनाथ महतो, विजय कुशवाहा, सत्येंद्र ठाकुर, सुनील ठाकुर,विजय प्रसाद वर्मा आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…