परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित गांधी मजहरुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल सोमवार को कुशीनगर बनाम बख्तियारपुर की टीम के बीच खेला गया। खेल में बख्तियारपुर ने कुशीनगर को दो गोल से हराया। मैच के मुख्य तिथि सिवान सूता मिल यूनियन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार उपध्य्या, प्रो. महमूद हसन अंसारी, शमीम खान, बच्चा सिंह टूर्नामेंट अध्यक्ष दाऊद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य निर्णायक मो. सलाम (जमालपुर), सहायक निर्णायक दिनेश सुमन एवं तरुण कुमार बंटी थे। इसके सफल आयोजन में दाऊद खान, विपिन शर्मा,नेयाज अहमद, मासूक खान, सानू खान, शाहरुख खान, मो. अजमुद्दीन मियां, सरवर अली, मो. सनाउल्लाह उर्फ लड्डन, राजू साह, भरत राम भुट्टू खान आदि मौजूद थे। टूर्नामेंट अध्यक्ष दाऊद खान ने बताया कि मंगलवार को पहला सेमीफाइनल बख्तियारपुर और चिरैया नेपाल के बीच खेला जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…