परवेज अख्तर/सीवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मुख्य बाजार में एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले युवक को दुकानदार सहित अन्य लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. युवक महमदपुर पंचायत के बनकट निवासी बीरेंद्र सिंह का पुत्र विकास कुमार है. मोबाइल दुकानदार का कहना है कि दो दिन पूर्व उसके दुकान से 12 हजार रुपये की मोबाइल विकास ने चोरी की थी जिसका फुटेज सीसी टीवी कमरा में दर्ज हो गया है. तब से दुकानदार उसके फिराक में लगे हुए थे. आज फिर वह पुराने बाजार स्थित मोबाइल के दुकान पर जब आया तो उसे पकड़ लिया गया. सूचना पर पहुंचे एस आई उमाकांत यादव उसे लोगों के चंगुल से छुड़ा कर थाने ले गए. समाचार प्रेषण तक वह अपना जुर्म कबूल नही कर रहा था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…