परवेज अख्तर/सिवान : बड़हड़िया के जेडीयू विधायक श्यामबहादुर सिंह का मंगलवार को एक बार फिर आर्केस्ट्रा प्रेम सुर्खियों में रहा। विधायक का आर्केस्ट्रा में नर्तकियों संग नाचते हुए एक नया वीडियो वायरल हुआ है। विधायक के इस नये अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तरवारा बाजार के इंदिरा चौक पर सोमवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन का है। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विधायक स्टेज पर चढ़ गए। इसके बाद वे डांस कर रही नर्तकी के स्टेप्स को कॉपी करने लगे। विधायक के इस निराले अंदाज को देख दर्शकों ने भी उनका उत्साह बढ़ाना शुरू कर दिया। विधायक श्यामबहादुर सिंह द्वारा यह काम कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी उनका दर्जनों बार वीडियो वायरल वायरल हो चुके हैं। विधायक की करीबी लोगों की माने तो यह उनका शौक एवं निराला अंदाज है। जब भी वे लोगों के बीच कम चर्चा में रहते हैं तो वे अपने इस तरकीब को आजमाते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…