परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में नवाज़ खान के संरक्षण में 29 फरवरी से आयोजित मुर्गिया टोला प्रीमियम लिग एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर है। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवाज़ खान ने बताया कि इसमें आठ टीमें भाग लेंगी । बड़हरिया प्रखंड के ऐतिहासिक मैदान पर 29 फरवरी से मुर्गिया टोला प्रीमियम लिग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दिन के 11 बजे से खेला जाएगा। इस प्रीमियम लिग टूर्नामेंट का उद्घाटन कर्ता होंगे, खान ब्रदर्स, गुफरान खान ने बताया कि इस बार उद्घाटन मैच काफी धूमधाम से होगा। साथ ही बताया कि टूर्नामेंट की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है स्टेज की रंगों की पुताई हो गई है। मैदान के चारों तरफ बॉस की बल्ली लगाया जा रहा है। आखिरी चरम पर सारा काम हो रहा है। साथ ही मुर्गिया टोला प्रीमियम लिग को कामयाब करने के लिए गुफरान खान, जहाँगीर खान, एलेक्स खान, जमशेद खान, बादशाह खान लगे हुए है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…