Siwan News

आर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार करना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार ​

परवेज अख्तर, भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र चोरौली बाजार पर अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने बुधवार की देर शाम भंड़ाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके चुंगल में फंसी चार लड़कियों को भी छुड़ाया गया। वहीं देह व्यापार से जुड़े चार अन्य दलाल पुलिस को देख फरार हो गए। मामले में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि आर्केस्ट्रा संचालक नइम मियां कुछ लड़कियों को एक बंद कमरे में बंधक बना उनसे जबरन देह व्यापार कर रहा है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी करता है। सभी लड़कियां दूसरे जगह से आर्केस्ट्रा में नृत्य करने के नाम पर लाई गई हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ छापेमारी कर बंधक बना एक बंद कमरे में रखी गईं चार महिलाओं को बंधन से मुक्त कराया और थाना लाया। ये लड़कियां बिहार और बंगाल की हैं। इस मामले में पीड़िता के बयान पर चोरौली बाजार स्थित संगम आर्केस्ट्रा संचालक नईम मियां, मुन्ना मियां एवं कलाकार फैजल फ़साना,रीया, शिवानी एवं चोरौली निवासी संजय सिंह के विरुद्ध शारीरिक शोषण करने एवं इन्कार करने पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार नईम मियां एवं मुन्ना मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बल पूर्वक देह व्यापार के शोषण का शिकार बनी लड़कियों को न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान कराने हेतु भेजा गया है। जबकि फरार चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र में ख़ुशी देखी जा रही है। एक साथ पेश किया जाता था शराब और शबाब क्षेत्र में आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पूर्व से आवाज उठा रहे लोगों ने बताया कि यहां रोजाना ही आपराधिक किस्म के लोगों का जमावड़ा लगाता था। जबरन लड़कियों को देह व्यापार की भट्ठी में झोंका जाता था। यहां शराब पार्टी भी आम बात थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024