[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र में खेतों में पराली (गेहूं कटाई के बाद बचे अवशेष डंठल) जलाने से मुख्यालय दरौली में दस कठ्ठा खड़ी गेहूं की फसल, अरहर का डेढ़ सौ बोझा, चार आम का पेड़ जल गया। बता दें कि दरौली ताल में गत दिनों से पराली जल रही थी धीरे धीरे आग चारों तरफ फैलता गया जिससे रामाधार भगत का दस कठ्ठा में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। बगल में दिल मोहम्मद का रहर का डेढ़ सौ बोझा भी जलकर राख हो गया। पराली की आग इतनी विकराल थी कि रामकृपाल ततवा की बगीचे का हरा भरा चार आम का पेड़ जल गया।
माधोपुर गांव के विवादित भूमि पर गेहूँ काटने को लेकर तनाव
विवाद में पुलिस ने किया बम व कई हथियार जब्त, दो गिरफ्तार
परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गाँव उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया की जब विवादित भूमि पर लगे गेहूँ के फसल काटनेे को लेकर दो गुटों में तनाव कायम हो गया। यहाँ बताते चले की गाँव के रघुबर तिवारी व संजय तिवारी के बीच तनाव सोमवार की तड़के कायम हो गई। बाद में रघुबर तिवारी ने इसकी सुचना स्थानीय थाना को दी। सुचना पाकर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने दल- बल के साथ मौके पर पहुँच गए। और सघन जाँच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने गेहूं के खेत में रखा बम व लाठी, भाला ,समेत कई धारदार हथियार जप्त कर लिया। बाद में पुलिस ने जबरन गेहूं काट रहे माधोपुर गाँव के संजय तिवारी व पप्पू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने थाना लेकर आई। और इस घटना को लेकर रघुबर तिवारी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया । दिए गए आवेदन में गाँव के संजय तिवारी, पप्पू तिवारी, धनंजय तिवारी, कामेश्वर तिवारी, उमेश तिवारी, विनोद तिवारी, शत्रुध्न तिवारी, विजय तिवारी को नामजद किया है। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। उन्होंने ने कहा की दोनों गिरफ्तार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दी जायेगी।
आर्केस्ट्रा के आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पत्नी ने खुद पति को पकड़ा
[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के दीनापट्टी गांव में रविवार की देर रात्रि आर्केस्ट्रा के आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उसी समय चाचोपाली गांव निवासी चंदन कुमार सोनी की पत्नी पिंकी देवी ने पहुंच कर खुद अपने पति को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद आर्केस्ट्रा संचालक सभा प्रसाद उसका पति चंदन कुमार सोनी 8-10 गुर्गो के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला पिंकी देवी जीवी नगर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर अपने पति चंदन कुमार सोनी आर्केस्ट्रा संचालक सभा प्रसाद समेत आठ लोगों को आरोपित किया है। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
मानव तस्करी आरोप में पहले भी जा चुका है जेल
आरोपित पति चंदन कुमार सोनी मानव तस्करी को लेकर पहले भी जेल जा चुका है। बतादे की जी बी नगर थाना क्षेत्र केवतरवारा बाजार पर आये दिनों तीन दर्जन से अधिक आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप का संचालन अबैद रूप से खुलेआम हो रही है। जहाँ पर रोज रात को असामाजिक तत्व व अपराधियो का जमावड़ा लगता है जिसपर पुलिस की नजर नही रहती है जिससे अपराधी आर्केस्ट्रा संचालक के अड्डा पर छुप कर अपराधिक घटनाओ को अंजाम अपनी और अपने मासूका के आवश्यक्ताओ की पूर्ति करने के लिए देते है जिससे लूट जैसी घटनाओ में इजाफा हो गया है। समय रहते अगर पुलिस आर्केस्ट्रा संचालको के बिरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई नही की तो अपराध पर अंकुस लगाना संभव नही होगा।
पूरे विश्व में भारत होम्योपैथी में है आगे
[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- शहर के डॉ. अशोक कुमार के परिसर में सोमवार को एचएमएआई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यतीन्द्रनाथ सिन्हा की अध्यक्षता में होमियोपैथिक चिकित्सको की बैठक हुयी। जिसमें 29 अप्रैल को शहर के टाउन हॉल में आयोजित होमियोपैथिक साइंटिफिक सेमिनार की तैयारी की समीक्षा की गई। इसमें सभी बिन्दुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही तकनीकी स्तर से अलग-अलग उप समितियों का गठन कर कार्यों का बंटवारा भी किया गया। होमियोपैथिक साइंस की महत्ता व आज के बाजारवाद में उसकी उपयोगिता के लिए जनजागरण के तहत होमियोपैथिक यात्रा बड़हरिया के लिए रवाना हुई। बड़हरिया से ए.सं. के अनुसार, प्रखंड के तरवारा रोड स्थित डॉ. अनिल कुमार सिंह के क्लीनिक परिसर में होमियोपैथिक के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 263वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जहां आयोजित नि:शुल्क शिविर में करीब डेढ सौ मरीजों की जांच कर दवा दी गई। उद्घाटन एचएमएआई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा, जिलाध्यक्ष डॉ. जमालुद्दीन अहमद, पीएचसी के प्रभरी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जेपी प्रसाद, डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. अनिल गिरि, डॉ. अनिल सिंह, परमात्म मिश्र,डॉ. राजन शाही, डॉ. अहसान, डॉ. अरमान, डॉ. मामून याहिया, डॉ. अब्दुल्लाह याहिया ने किया। डॉ. हैनिमैन के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। डॉ. यतीन्द्रनाथ सिन्हा और डॉ. जमालुद्दीन अहमद ने कहा कि पूरे विश्व मे भारत होमियोपैथ जगत में सबसे आगे है। होमियोपैथ एक सस्ता इलाज है जिससे बीमारी से हमेशा छुटकारा मिलता है। डॉ. अनिल गिरि और डॉ. संगीता सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के अनेकों रोग का इलाज आसानी से होमियोपैथ से संभव है। मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार वर्मा, किशोर श्रीवास्तव, गांधी जी, अरुण सिंह अनिल मिश्र, सानू खान, शाहरुख खान व राजू साह थे।
सिवान के ट्रक चालक को हरियाणा में गोली मारकर हत्या
[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के ओलीपुर गांव निवासी राजेश्वर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह की हरियाणा में लूट के दौरान गोली मारकर लुटेरों ने हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक ट्रक चालक थे तथा दिल्ली-हरियाणा के बीच ट्रक चलाते थे। सोमवार को वे दिल्ली से सामान लेकर हरियाणा को चले थे। उनके पास नकद राशि भी थी। लुटेरों को इसकी भनक लग गई थी। लूट के दौरान प्रतिरोध पर लुटेरों ने गोली मारकर इनकी हत्या कर दी तथा नकद राशि लेकर चलते बने। इसकी खबर गांव में मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुड्डू सिंह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था तथा उसी की कमाई से घर चलता था। इसके छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ा 8 वर्ष का है। इसके दो पुत्र और एक पुत्री है। इनकी पत्नी के चीत्कार से पूरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन वहां निकल गए हैं देर शाम तक मंगलवार को शव आने की संभावना है।
यात्री की हत्या मामले में गिर सकती है गश्त पार्टी पर गाज
[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की सुबह जिस यात्री की अपराधियों ने लूट में असफल होने पर गोली मारकर हत्या कर दी उस मामले अब विभागीय कार्रवाई होने की पूरी संभावना बन गई है। मामले में रात्रि गश्त पार्टी पर कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी नवीन चंद्र झा ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी से रात्रि गश्त पार्टी की सूची की मांगी है। सूची में कौन से पदाधिकारी की ड्यूटी थी और कौन कौन से जवान तैनात थे साथ ही ये उस समय कहां पर थे। इसकी पूरी जानकारी मांगी गई है। एसपी ने बताया कि रात्रि गश्त में कौन तैनात थे इसकी सूची मांगी गई है। उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बता दें रात्रि गश्त में पुअनि राजेंद्र सिंह की ड्यूटी रविवार की रात थी। फिलहाल यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकिअपराधियों ने इतने सुरक्षित क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया। यहां पर जिला जल, एसपी, सीएस और एसडीओ का सरकारी आवास भी है। जबकि सड़क के दूसरी तरफ एएसपी, डीएसपी हेड क्वार्टर, थाना और जेल है।
चेतनापुरी की सड़क बदहाल, सुविधाओं का अभाव
[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज मुख्यालय का चेतनापुरी मोहल्ला अपनी स्थापना के तीन दशक बाद भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का दंश झेल रहा है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में अवस्थित इस मोहल्ले के लोग आज भी विकास की राह देख रहे हैं। जबकि नगर अध्यक्ष राजकुमारी देवी इसी वार्ड से पार्षद चुनी गई हैं। मोहल्ले में न नाला है, न सड़क और नहीं रोशनी की उचित व्यवस्था। चेतनापुरी तीन ओर से मुख्य सड़क से जुड़ी हुई है। बावजूद कहीं भी पक्की या पीसीसी सड़क नहीं है। प्रो. सुबोध कुमार सिंह, प्रो. रामजी सिंह, डॉ. रामनारायण पाठक, मनोज सिंह, भरत सिंह व अमिताभ पाठक ने बताया कि चेतनापुरी को बसे तीन दशक से भी ज्यादा हो गया लेकिन बुनियादी सुविधाएं आजतक बहाल नहीं हो सकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी देवी ने बताया कि विकास की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। परिणाम जल्द ही सामने आएगा।
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सिवान :- अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय अवधेश दुबे की अदालत ने हत्याकांड से जुड़े मामले में विचारण का सामना कर रहे एकमात्र आरोपित अभियुक्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई के पश्चात सोमवार को आजीवन कारावास की सजा दी है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार पाठक से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने आरोपी अभियुक्त रामानंद माझी को भादवि की धारा 302 के अंतर्गत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा एवं 10 हजार रुपये का अर्थदंड दिया है। अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में अभियुक्त को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़हरिया थाना अंतर्गत पकवलिया गांव निवासी मदन शर्मा के पुत्र संदीप शर्मा एवं उसी गांव के रामानंद मांझी की पुत्री के बीच प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार वाद विवाद भी हुआ था। इस बीच 22 अक्टूबर 2014 को मदन शर्मा के पुत्र संजीव शर्मा की हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर मदन शर्मा के बयान पर अपने ही गांव के रामानंद मांझी के विरुद्ध बड़हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। विचारण के पश्चात अदालत ने रामानंद मांझी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। बचाव पक्ष की ओर से मामले में अधिवक्ता मोहन पांडेय ने बहस किया।
मुस्लिम समाज में जानकारियों की है कमी : गैयूरुल हसन
[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]नकारात्मक सोच को बदल सकारात्मक सोच को अपनाए मुसलमान
परवेज़ अख्तर /सिवान:- शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित आइबी में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गैयूरुल हसन रिजवी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मुस्लिम समाज में अभी भी जानकारियों की घोर अभाव है। इन्होंने कहां कि इसके लिए अल्पसंख्यक समाज और आयोग कार्य कर रहा है। ताकि उनके अंदर जागरूकता लाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जागरूकता लाने का काम सिर्फ सरकार का ही नहीं मुस्लिम समाज के अन्य संगठनों का भी दायित्व है की वह समाज के प्रति सजग रहें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग जम्मू कश्मीर को छोड़ पूरे देश में कार्य कर रहा है। देश में छह कौम को अल्पसंख्यक में शामिल किया गया है। जिसमें मुस्लिम, जैन, पारसी, क्रिश्चन समेत छह को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का कार्य उनके अधिकारों की रक्षा करना। इनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की गतिविधियों से अवगत कराना मुख्य कार्य है। सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक जैसे अन्य के लिए केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए पहली बार 47 करोड़ का बजट दिया है। इसके पूर्व में जितनी भी केंद्र सरकार रही है वह कभी भी इतनी बड़ी बजट अल्पसंख्यकों के लिए नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक योजनाएं अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। जिसमें शैक्षणिक, छात्रवृत्ति, स्किल डेवलपमेंट जैसे कई योजनाएं उसमें शामिल है। अध्यक्ष ने बताया कि सबका साथ सबका विकास जो प्रधानमंत्री का नारा है इसमें संदेश है कि सब को एक साथ जोड़ कर चलना चाहिए तभी किसी भी कौम का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि मुसलमान नकारात्मक सोच को बदल कर सरकार के प्रति सकारात्मक सोच की पहल करें तो विकास निश्चित ही तौर पर संभव है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कहीं भी छोटी-छोटी बातों पर अल्पसंख्यक मुस्लिम आपसी भाईचारे सौहार्द को ना बिगाड़े। वे ऐसी सोच को छोड़ आगे बढ़ें तभी विकास संभव है। धार्मिक आधार पर भेदभाव संभव नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़कर योजनाओं को प्रभावित ना करें। अल्पसंख्यक के आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि मुसलमान अल्पसंख्यक को आरक्षण इसके नहीं मिलता क्योंकि संविधान बनाने के समय मुस्लिम समाज के नेताओं ने कहा था कि बगैर आरक्षण वे विकास खुद कर लेंगे। हाल में ही पटना के गांधी मैदान में हुए दीन बचाओ देश बचाओ रैली के बारे में उन्होंने बताया कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक फायदे के लिए की गई थी। तीन तलाक पर कहां की तीन तलाक बिल्कुल गलत है। सरकार मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षित करना चाहती है इसलिए वह तीन तलाक पर बिल पास कराई है। जम्मू के कठुआ आसिफा रेप कांड पर उन्होंने बताया कि पीड़िता का नाम उजागर कर बहुत बड़ी गलती हुई है। किसी भी हाल में रेप पीड़िता का पहचान उजागर नहीं करना चाहिए। इससे धार्मिक भेदभाव का सौहार्द भी बिगड़ता है। साथ ही उन्होंने नाम उजागर के लिए मीडिया को भी दोषी बताया कि मीडिया ने ही पीड़िता का नाम उजागर किया है। अल्पसंख्यकों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग देश में जगह-जगह सेमिनार का आयोजन कर जानकारी दे रही है। केंद्र सरकार अल्पसंख्यक के प्रति सजग है वह अल्पसंख्यकों के लिए कई सारी योजनाएं भी चला रही हैं। जानकारी के अभाव में अल्पसंख्यक उसका फायदा नहीं उठा रहे हैं। मौके पर प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर आदिल गांधी, लालबाबू प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।
अवैध संबंध के विरोध पर पति ने की पत्नी को हत्या
[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेरियां गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने महिला की जान ले ली। घटना रविवार देर रात की है। सोमवार की सुबह परिजन शव को आनन-फानन में जलाने की कोशिश कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने 2 किलोमीटर पर स्थित महिला के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी। मायके वालों ने थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए मृतका के पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है। मृतका सेरियां गांव के सुदिष्ट राय की पत्नी प्रभावती देवी थी। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार प्रभावती देवी रविवार को रात में रोजाना की तरह खाना खाकर सोने छत पर चली गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके पति पुण्यदेव राय के बेटे सुदिष्ट राय का अवैध संबंध घर की ही एक महिला के साथ था। प्रभावती देवी ने अपने मायके वालों के अलावा बगल की कई महिलाओं से इस बात को साझा किया था। रविवार को संभवतः प्रभावती देवी ने पति को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। झगड़ा होने पर पति ने किसी ईट-पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा लगा दिया। हालांकि पुलिस अभी अवैध संबंध के मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले में अनुसंधान के बाद ही अवैध संबंध के बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए मृतका के पति समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
छत पर मिले खून के धब्बे
घटना के बाद जब लोग छत पर पहुंचे तो वहां खून के धब्बे पसरे थे। तब पुलिस के अलावा ग्रामीणों की भी आंखें फटी की फटी रह गईं व उन्हें प्रभावती के मौत की गुत्थी आंखों के सामने नजर आने लगी। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकीं हैं कि मृतका के मायके वाले क्या बयान देते हैं। हालांकि अनौपचारिक रूप से उनका भी कहना है कि प्रभावती की हत्या अवैध संबंध को लेकर उसके पति ने ही की है।
पड़ोस की महिलाएं भी गमजदा
सेरियां गांव में पति के हाथों मौत को गले लगाने वाली प्रभावती देवी की मौत से मायके में तो मातम पसरा ही है। ससुराल में पड़ोस की महिलाएं भी गमजदा हैं। उसके शव को देखने के बाद आसपास की महिलाएं जार-जार रोए जा रही थीं। उनका कहना था कि ऐसा दिन दुश्मन को भी न देखना पड़े। प्रभावती देवी का आसपास की महिलाओं से काफी अच्छे संबंध थे। इसलिए वह घर की व अपनी निजी बात भी सबों को बताती थी। महिलाओं का कहना था कि उसने कई बार यह भी कहा था कि संबंध का विरोध करने पर पति मारपीट करता है। फिलहाल पुलिस सभी विंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सारे रहस्यों से पर्दा उठ जाएगा।