परवेज अख्तर/सीवान: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम को बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा जोगी टोला में छापेमारी कर पूर्व शराब कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. एएसआई शैलेश कुमार ने कोइरीगांवा जोगी टोला में छापेमारी कर शराब मामले के थाना कांड संख्या-09/21 के नामजद अभियुक्त व परमा मांझी के पुत्र दीपक मांझी को गिरफ्तार कर लिया. जिसे जेल भेज दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के औराईं गांव में छापेमारी कर कालीचरण पासी के पुत्र व शराब बेचने संबंधित पुराने मामले के अभियुक्त फौजदारी पासी को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शराब कांड के अभियुक्त को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…