मैरवा

सीवान के मैरवा में कोरेंटिन अवधि पूरा होने पर लोगो की गयी विदाई

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा प्रखंड के सेवतापुर पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने उनके पंचायत में कोरेंटिन हो रहे लोगों की अवधि पूरी होने पर उन्हें मिठाई खिलाकर उनके घरों को विदा किया। ये लोग मध्य विद्यालय डोमडीह में बने सेंटर पर कोरेंटिंन हो रहे थे । जिनकी 14 दिन की अवधि सोमवार को पूरी हो रही थी। वहीं उन्होंने इन लोगों को भोजन बनाने वाले 7 रसोइयों को असली कोरोना योद्धा बताते हुए उन्हें वस्त्र और 2 हजार रूपए देकर सम्मानित किया। उन्होंने अनेक महिला रसाइयों को साड़ी तथा तीन पुरुषों को धोती दिया। मुखिया पति एवं भाजपा नेता रमेश कुमार सिंह ने जिन लोगों का बैंक खाता नहीं था । उन्हें स्थानीय डाक कर्मी दीपू कुमार के द्वारा पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खुलवाया ताकि सरकार द्वारा दिया जा रहा लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने इस महामारी में पोस्ट आफिस के कर्मियों द्वारा घर -घर जाकर किए गए भुगतान के लिए धन्यवाद दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026