मैरवा

सिवान के मैरवा में कोरोना से मुक्ति के लिये महिलाएं कर रही पूजा-अर्चना

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप ने लोगों के हिला कर रख दिया है। लोग मंदिरों में तथा घरों में पूजा- पाठ के दौरान भगवान से इसे जल्द ही मुक्त दिलाने की तो विनती करते ही थे अब इसको लेकर कुछ महिलाओं द्वारा कोरोना माता कह कर पूजा पाठ भी करनेवाले लगे है।इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आया है। मामला मैरवाधाम स्थित झरही नदी के किनारे का है जहां सोमवार की सुबह कुछ महिलाओं द्वारा इकट्ठा होकर 9 लड्डू तथा 9 फूल रखकर अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

अर्ध्य देते समय महिलाओं ने अपने क्षेत्र को तथा देश को इस कोरोना के संकट से मुक्त कराने की विनती की। महिलाओं द्वारा किया गया पूजा- पाठ क्षेत्र में चर्चा का विषय है। वही लोग इसे मूर्खता पूर्ण तथा अंधविश्वास बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां विज्ञान भी विफल है ।वहां पूजा- पाठ करना ढोंग तथा अंधविश्वास के सिवाय कुछ नहीं है। इससे बचाव का एकमात्र तरीका चिकित्सा विभाग के निर्देशों का पालन करना है। लकड़ी नवीगंज संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार देवभूमी की संस्कृति आस्था एवं विश्वास के बीज से अंकूरीत है।

लेकिन आस्था और बिश्वास अंधविश्वास में बदल जाए तो कभी कभी मुसीबतो का सामना करना पड़ता है। जी हाँ आस्था का केन्द्र बना बसंतपुर प्रखंड स्थित धरीक्षण बाबा का स्थान सोमवार को कुछ अलग नजारा ही प्रस्तुत कर रहा था। सैकड़ों की संख्या में सोशल डिष्टेंसीन का पालन करते हुए महिलाए हाथ मे खुर्पी लिए पहुँचती है। स्थान के पश्चिम परती में गढे खोंद कर उसमें लडू एवं सिन्दुर डालते हुए अपने अपने परिवारवालों का नाम रख कर मंगल गीत गीत गाकर कोरोना माई की पुजा कर रही है। पुछे जाने पर कुछ महिलाओं ने बताया कि कोरोना से अपने परिवार वालों के बचाव के लिए सभी महिलाओं को ये पुजा करना जरूरी है। उनलोगो ने बताया कि मोबाइल के वाटसप ग्रुप पर कोरोना से बचाव के लिए दिन रात प्रचार किया जा रहा है। क्या आप नही देखे है?

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024