Barharia Siwan News

बड़हरिया में सड़क पर जलजमाव होने से लोग परेशान

परवेज अख्तर/सीवान : बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने से लोग परेशान है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर चलना मुश्किल है। यह सड़क वर्षों से टूटी हुई है। प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से इसकी स्थिति बद से बदतर हो गई है। बीते कुछ माह पहले विभाग द्वारा सड़क मरम्मत की स्वीकृति दे दी गई है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया अभी तक पूरा नहीं होने के कारण इसका अभी भी निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो पाया है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गौर करने वाली बात है कि बड़हरिया एक बड़ा बाजार है,जहां प्रखंड के हर गांव से लोगों का किसी ना किसी काम के लिए रोज आना जाना होता है, लेकिन वर्षा के समय या तो अपना कार्य लोग छोड़ देते हैं या सड़क के कचरे वाली पानी से होकर गुजरने को मजबूर होते हैं। 10 वर्ष पूर्व बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना से किया गया था। ठेकेदार के द्वारा एक निश्चित समय अंतराल तक मरम्मति का कार्य किया गया। जिसके कारण सड़क पर जल जमाव होता है। ज्ञानी मोड़ वाली सड़क की भी दशा वहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026