Barharia Siwan News

बड़हरिया में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बाइक चोर गिरोह के उद्भेदन की संभावना

परवेज अख्तर/सिवान :- गश्ती पर दलबल के साथ निकले एएसआइ राजेश कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ से चोरी की बाइक के साथ दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस थाने लाकर दोनों बाइक चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हो सके व बाइक चोर गिरोह के सरगना तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक चोर थाना क्षेत्र के जलटोलिया गांव के हैं. इनमें से एक बाइक चोर जलटोलिया के दारोगा मियां का पुत्र अनवर अली उर्फ हजरत अली बताया जाताहै.

जबकि दूसरा जलटोलिया गांव के शमशाद अली का पुत्र शहजाद अली है. पुलिस ने चोरों के पास से जो बाइक बरामद की है, वह थाना क्षेत्र के सावना के जयप्रकाश सिंह के पुत्र चंद्रेश सिंह की है. विदित हो कि 20 जून 20 की रात्रि में जयप्रकाश सिंह के पुत्र चंद्रेश सिंह की बाइक चोरी की गयी थी. इसकी प्राथमिकी बड़हरिया थाना संख्या-198/20 के तहत दर्ज है.बता दें कि हाल के दिनों में बाइक की चोरी की घटनाएं बढ़ गयी थीं. विदित हो कि 18 जून की रात में चोरों ने थाना क्षेत्र के सावना निवासी बीजेपी नेता सुरेश पांडेय की बाइक उनके घर के बरामदे से चुरा ली थी. वहीं 20 जून 20 की रात्रि में थाना क्षेत्र के मुसेहरी के नजीर अहमद व चुलाईहाता के चिंता मांझी की बाइक अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे से चोरी हो गयी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026