परवेज अख्तर/सिवान:- विपक्षी दलों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ शनिवार को सीवान बंद के मद्देनजर शुक्रवार की देर शाम को बड़हरिया बाजार में मशाल जुलूस निकाला गया.इस मौके प्रदर्शनकारियों ने सीएए व एनआरसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया. साथ ही, बैनर,पोस्टर व मशाल से लैस विपक्षी नेताओं ने हिन्दू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद, मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद,सीएए वापस लो आदि नारे लगाये.
बीआरसी से निकले इस जुलूस का नेतृत्व राजद नेता व पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, प्रो महमूद हसन अंसारी, कांग्रेस नेता रिजवान अहमद,राजद नेता मो एहतेशामुल हक सिद्दीकी, जकरिया खान,कमलेश यादव,इरफानुल्लाह, लड्डन आदि ने किया.वहीं पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने दुकानदारों से शनिवार को बड़हरिया बंद का आह्वान किया.इस मौके पर राजद व कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…